हल्द्वानी: इस दुकान की चॉकलेट खाओगे तो भूल जाओगे बाकी सब
हल्द्वानी, अमृत विचार। जब चॉकलेट की बात आती है तो विदेशी निर्मित चॉकलेट के नाम ही अक्सर हमारी जुबान पर आते हैं। बाजार में एक से एक महंगे चॉकलेट उपलब्ध हैं, लेकिन कभी आपने चॉकलेट मिठाई के बारे में सुना है? कुमाऊं क्षेत्र में बनाई जाने वाली इस चॉकलेट मिठाई का स्वाद इन सभी चॉकलेट्स पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जब चॉकलेट की बात आती है तो विदेशी निर्मित चॉकलेट के नाम ही अक्सर हमारी जुबान पर आते हैं। बाजार में एक से एक महंगे चॉकलेट उपलब्ध हैं, लेकिन कभी आपने चॉकलेट मिठाई के बारे में सुना है? कुमाऊं क्षेत्र में बनाई जाने वाली इस चॉकलेट मिठाई का स्वाद इन सभी चॉकलेट्स पर भारी है, जिसकी डिमांड कुमाऊं के अलावा देश और विदेश में भी है।
चॉकलेट डे मनाने की परंपरा आज हमारे देश में भी अपनी पकड़ बना चुकी है। इस मौके पर पार्टनर, दोस्त और परिवार वाले एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। आधुनिकता की इस दौड़ में बाजार में तरह-तरह की चॉकलेट का प्रचलन बढ़ गया है। इनमें महंगी कीमतों में चॉकलेट बाजार में उपलब्ध है। मगर इन सबके बीच कुमाऊं क्षेत्र में आज भी खास मौकों पर एक दूसरे को चॉकलेट मिठाई देकर ही खुशियां साझा करते हैं। उनमें भी पर्वतीय शहर अल्मोड़ा की खीम सिंह की चॉकलेट मिठाई देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय है। इसकी खासियत ये भी है कि ये जल्दी खराब नहीं होती है। इनकी दुकान अल्मोड़ा के बस स्टेशन के पास है। इनके भाई मोहन सिंह रौतेला हैं। दोनों भाई के नाम पर दुकान का नाम खीम सिंह मोहन सिंह रौतेला रखा गया है। तराई और भावर क्षेत्र में रहने वाले लोग अल्मोड़ा से इस मिठाई के लिए खास ऑर्डर करते हैं।
मोदी और राहुल गांधी भी हैं इसके मुरीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिथौरागढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान खीम सिंह की चॉकलेट मिठाई का जिक्र किया था। इसी के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी अल्मोड़ा जनसभा के दौरान मिठाई की तारीफ की थी।
