बरेली: सेटेलाइट पर मारपीट के बाद चेती पुलिस, 41 ऑटो-ठेलों का चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर सवारियां भरने को लेकर सोमवार को रोडवेज बस चालक और टेंपो चालक के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस जाग गई। अभी तक टेंपो व ठेलों को हटाने के नाम पर खानापूरी करने वाली यातायात पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। चौराहों पर 50 मीटर की परिधि में खड़े …

अमृत विचार, बरेली। सेटेलाइट चौराहे पर सवारियां भरने को लेकर सोमवार को रोडवेज बस चालक और टेंपो चालक के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस जाग गई। अभी तक टेंपो व ठेलों को हटाने के नाम पर खानापूरी करने वाली यातायात पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की। चौराहों पर 50 मीटर की परिधि में खड़े होकर सवारी भरने वाले ऑटो-टैंपो व ठेलों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेटेलाइट पर सवारियां भरने को लेकर हुए विवाद के बाद दैनिक अमृत विचार ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसपी ट्रैफिक ने मामले में संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अभियान चलाया। अलग-अलग चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने 50 मीटर की परिधि में खड़े 41 ऑटो, टैंपो, ई-रिक्शा के चालान किए। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत 25 ठेलों के चालान काटे। हालांकि इसके बावजूद भी कई ऑटो-टैंपो वाले पुलिस के हटने के बाद फिर से चौराहों पर कब्जा करने में जुट गए।

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर निरीक्षक यातायात दिनेश कुमार पांडेय, टीएसआई वीरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह व जयप्रकाश सिंह ने चौकी चौराहा, पटेल चौक और सैटेलाइट पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसके अलावा सभी जगह माइक से अनाउंस कर वाहनों को हटाने के बारे में कहा गया। पुलिस आगे भी इसी तरह की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार