काशीपुर: पति और सुसरालियों पर दहेज मांगने का लगाया आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में तीन महिलाओं ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले मामले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज की मांग करने और मानिसक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अल्ली खां निवासी महिला ने बताया कि उसका …
काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में तीन महिलाओं ने अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले मामले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज की मांग करने और मानिसक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अल्ली खां निवासी महिला ने बताया कि उसका विवाह सात साल पहले शादाब अली निवासी अल्ली खां हजरत नगर से हुआ था। उसका पति शराब पीने का आदी है। वह रोजाना शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। पीड़ता ने आरोप लगाया कि पति जब जुंए में पैसे हार जाता है तो उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग करता है। कई बार इस मामले में गांव में पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन पंचायत के सुझाव का कोई असर उसके पति पर नहीं पड़ा।
बताया कि जब वह ससुराल वालों से इस बात की शिकायत करती है तो ससुराल वाले भी उसे ही ताना मारते हैं। और तो और पति उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी तक देता है। महिला ने कहा कि उसके तीन बच्चे हैं और वह गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति शादाब अली के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
इसी के साथ एक दूसरे मामले में, मोहल्ला आवास विकास निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह वर्ष 2016 को अजय गुप्ता निवासी ग्राम कैल गुन्नोर संभल के साथ हुआ था। शादी के बाद उसका पति, ससुर भूशंकर गुप्ता, दादी सास ओमश्री दहेज में पांच लाख रूपये नकद की मांग कर शारीरिक और मानिसक रूप से परेशान करने लगे। जब उसने समझाया कि उसकी मां दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकती तो ससुरालियों ने उसे गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके में उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद हुई पंचायत में ससुराल वाले उसे अपने साथ ले गए। मगर दोबारा ससुराल जाने के बाद भी दहेज की मांग बरकरार रही। आरोप लगाया कि पति की गैर मौजूदगी में ससुर ने उसके नाजायज संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीसरा मामले में, नया आवास विकास निवासी श्रेया शर्मा ने तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह केंद्रीय विहार के विकास शर्मा के साथ हुआ था। शादी के एक माह बाद ही पति, सास कमलेश शर्मा, ससुर देशराज शर्मा शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे। सार्वजनिक स्थानों पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। कुछ समय बाद पता लगा कि उसके पति को गुस्से में दौरे पड़ते हैं। जिसके कारण वह किसी के साथ भी मारपीट करने लगता है। 27 अक्तूबर 2020 को पति उसे मायके छोड़ गए। महिला ने कहा कि कई बार समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं समझे। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
