रूद्रपुर: पूर्व विधायक बोले-राज्य के बंगाली समुदाय को मिले अनुसूचित जाति का दर्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रूद्रपुर। सितारगंज के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नारायण पाल ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों के स्थायी निवास में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तानी शब्द तुरंत हटाया जाना चाहिए। साथ ही उत्तराखंड के पूरे बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा …

अमृत विचार, रूद्रपुर। सितारगंज के पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता नारायण पाल ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों के स्थायी निवास में लिखा जाने वाला पूर्वी पाकिस्तानी शब्द तुरंत हटाया जाना चाहिए।

साथ ही उत्तराखंड के पूरे बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाय। बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार में अल्प संख्यकों की परेशानियां बढ़ी हैं। कहा कि इसको लेकर उन्होने केन्द्रीय समाज कल्याण मंत्री से मुलाकात कर बंगाली समुदाय की समास्याओं ने उनके सामने रखा था, लेकिन केन्द्र में समाधान तभी संभव है जब राज्य सरकार प्रस्ताव बनाकर भेजे।

कांग्रेस के बंगाली प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता हालदार ने कहा कि बंगाली परिवार कई पीढ़ी से इस स्थान के निवासी हैं। इसलिए प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तानी लिखा जाना अपमानजनक है। वर्तमान सांसद ने चुनाव पूर्व इसे हटवाने का वादा किया था। लेकिन अभी भी स्थानीय बंगाली लोगों के प्रमाण पत्रों में पूर्वी पाकिस्तानी शब्द ही लिखा जा रहा है।
कांग्रेस के सितारगंज विधानसभा प्रभारी परिमल राय ने कहा कि स्थानीय बांधों की भी तत्काल विशेषज्ञों से जांच करायी जानी चाहिये। जिससे भविष्य में होने वाली किसी भी अनहोनी से बचाव हो सके।

संबंधित समाचार