लखीमपुर खीरी: चरित्र पर शक था तो कर दी पत्नी की हत्या, भड़ास निकालने को करता रहा वार पर वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खमरिया/धौरहरा खीरी, अमृत विचार। रसोई में खाना बनाने जा रही एक महिला की उसके पति ने गला काटकर हत्या कर दी। यही नहीं शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपनी भड़ास निकालने के लिए महिला के गर्दन पर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या के पीछे …

खमरिया/धौरहरा खीरी, अमृत विचार। रसोई में खाना बनाने जा रही एक महिला की उसके पति ने गला काटकर हत्या कर दी। यही नहीं शराब के नशे में धुत आरोपी ने अपनी भड़ास निकालने के लिए महिला के गर्दन पर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या के पीछे नशेड़ी पति और उसकी पत्नी के बीच शक को लेकर आए दिन हो रहे विवाद का होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के मल्लबेहड़ निवासी संतोष गुप्ता ने पत्नी ममता गुप्ता (40) की घर ही में गला काट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि शराबी पति अपनी पत्नी पर शक करता था। बुधवार की सुबह मृतका ममता गुप्ता जब रसोई में खाना बनाने जा रही थी तभी पति संतोष व ममता में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ा कि शराब के नशे में धुत पति ने सब्जी काटने को रखा गया हसिया उठा कर उसके गले पर वार कर दिया। जिससे वह वहीं जमीन पर गिर कर तड़पने लगी। लेकिन संतोष ने फिर से उसकी गर्दन पर कई वार कर दिए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और हत्यारा पति हसिया समेत मौके से फरार हो गया।

ममता की हत्या के बाद घर मे मचे कोहराम के बाद लोगों ने इस वारदात की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि मृतका का पति संतोष को काफी दिनों से शराब की आदत थी। जब भी वह शराब के नशे में घर आता था ममता से लंबी कहासुनी होती थी। यहां तक कि आरोपी पति ने ममता को पहले भी कई बार जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद मृतका के पुत्र आर्यन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार