बरेली: बसपा नेता के मकान के बाहर बदमाशों ने लहराए तमंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बसपा नेता के मकान के बाहर खाली पड़े प्लाट पर दो गुट कब्जा करने की फिराक में हैं। इसी को लेकर आए दिन उन लोगों में विवाद होता रहता है। लगातार हो रही गुटबाजी के बाद बसपा नेता और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए हैं। इससे पहले भी पूर्व प्रधान …

अमृत विचार, बरेली। बसपा नेता के मकान के बाहर खाली पड़े प्लाट पर दो गुट कब्जा करने की फिराक में हैं। इसी को लेकर आए दिन उन लोगों में विवाद होता रहता है। लगातार हो रही गुटबाजी के बाद बसपा नेता और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए हैं। इससे पहले भी पूर्व प्रधान अपनी जान को खतरा बताते हुए एक दिन के लिए डीएम बनी छात्रा से मिलकर असलहा के लाइसेंस की मांग कर चुके हैं। अब बदमाशों द्वारा तमंचे लहराने के बाद पूर्व प्रधान ने आईजी समेत बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी में एक खाली प्लाट को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। प्लाट पर दो गुट कब्जा करने की फिराक में हैं। कॉलोनी में आपराधिक किस्म के लोग अवैध हथियारों के साथ आए दिन आतंक मचाते रहते हैं। कॉलोनी में बसपा नेता तौफीक प्रधान का मकान भी है।

फारुख पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ लोग कॉलोनी में आकर विवाद करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे पर तमंचे तान दिए। तौफीक प्रधान ने बताया कि उनकी रंजिश कुछ लोगों से चल रही है जिसके कारण वह गांव छोड़कर बरेली में बस गए हैं। उन्हें इस बात का डर सताता है कि कहीं इस प्लाट के चक्कर में उनके विरोधी उन पर हमला न कर दें।

28 जनवरी को बसपा नेता तौफीक प्रधान अपनी पत्नी नगीना बेगम पूर्व प्रधान को साथ लेकर एक दिन की जिलाधिकारी बनी शक्ति गंगवार से मिलकर अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिला अधिकारी ने तौफीक प्रधान और उनकी पत्नी को सुरक्षा के लिए लाइसेंस देने का आश्वासन भी दिया था।

संबंधित समाचार