विजय देवरकोंडा की ‘लाइगर’ सितंबर में होगी प्रदर्शित
मुंबई। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत ‘लाइगर’ देशभर में नौ सितंबर को प्रदर्शित होगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फिल्मकार करण जौहर ने इसकी घोषणा की। अपूर्वा मेहता के साथ जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। जौहर ने ट्वीट …
मुंबई। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत ‘लाइगर’ देशभर में नौ सितंबर को प्रदर्शित होगी। कई भाषाओं में बन रही इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं। फिल्मकार करण जौहर ने इसकी घोषणा की। अपूर्वा मेहता के साथ जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के जरिए फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं।
जौहर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया। इसमें अभिनेता देवरकोंडा बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे हैं। जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नौ सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।’’
All set to pack a punch around the globe! #Liger is releasing in theatres on 9th September worldwide in 5 languages – Hindi, Telugu, Tamil, Kannada & Malayalam. #Liger9thSept #SaalaCrossbreed @TheDeverakonda @ananyapandayy #PuriJagannadh @charmmeofficial @apoorvamehta18 pic.twitter.com/gglrG3AmPb
— Karan Johar (@karanjohar) February 11, 2021
देवरकोंडा और जगन्नाथ पहली बार किसी फिल्म परियोजना के साथ आए हैं। जगन्नाथ इससे पहले महेश बाबू अभिनीत ‘पोकिरी’ और अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘बुड्ढ़ा होगा तेरा बाप’ का निर्देशन कर चुके हैं।
