नानकमत्ता: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। मोनी अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।  मोनी अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान किया। इसके बाद दरबार साहिब में मत्था टेक अपनी व समाज की सुख शांति के लिए मन्नत मांगी। कोविड-19 के …

नानकमत्ता, अमृत विचार। मोनी अमावस्या पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।  मोनी अमावस्या के अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पहुंचकर पवित्र सरोवर में स्नान किया। इसके बाद दरबार साहिब में मत्था टेक अपनी व समाज की सुख शांति के लिए मन्नत मांगी।

कोविड-19 के दौरान अमावस्या पर आमतौर से श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब बड़ी संख्या में नहीं पहुंच रहे थे। जिससे मेले के दौरान लगने वाली दुकानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। परंतु इस बार मौनी अमावस्या के पर्व पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर मेले में लगी दुकानों से खरीदारी कर मेले का लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब, पंजा साहिब, बाओली साहिब, दूध वाले कुएं के दर्शन किए। बाबा अलमस्त दीवान में प्रसिद्ध कवितसरी रागीठाडी जत्थे ने गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया।

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज की सेवा करने का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने लंगर साहिब में पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जगह-जगह सेवादारों की सेवा लगाई थी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से लगातार कोविड के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। मेले में आई श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, पाल सिंह, प्रकट सिंह, कुलदीप सिंह,बलदेव सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह ढिल्लों, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार