हल्द्वानी: वेतन बढ़ोत्तरी और ठेका प्रथा बंद करने की मांग, प्रदर्शन
हल्द्वानी, अमृत विचार। वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर गुरुवार को बेस अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वह अस्पताल में करीब 14-15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरे अस्पताल परिसर की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर गुरुवार को बेस अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वह अस्पताल में करीब 14-15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा उन पर हैं लेकिन उन्हें वेतन के नाम पर सिर्फ पांच हजार हर महीने दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे काम तो पूरा काम लिया जा रहा है लेकिन वेतन वृद्धि नहीं हो रही है।
कर्मचारियों का कहना था कि महंगाई के इस दौरान में इतने कम मानदेय में उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से वेतन बढ़ोत्तरी और ठेका प्रथा बंद करने की मांग उठाई है। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में बृजेश शरण, विजय, कैलाश, राजकुमार, चमन समेत अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
