लखीमपुर खीरी: ईंट भट्टे पर कच्ची ईंटों की दीवार गिरने से महिला की मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के बांसखेड़ा में ईंट भट्टे पर गुरुवार को कच्ची ईंटों की दीवार गिर गई। ईंटों के नीचे दबकर भट्टे पर काम करने वाली एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के बांसखेड़ा में ईंट भट्टे पर गुरुवार को कच्ची ईंटों की दीवार गिर गई। ईंटों के नीचे दबकर भट्टे पर काम करने वाली एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं हादसे के बाद भट्टा मालिक फरार हो गया।
पीलीभीत जिले के कस्बा पूरनपुर इलाके के गांव सुआबोझ में रहने वाली नेमा देवी और राजकुमारी शहर से सटे गांव बांसखेड़ा में तोलानी ईंट भट्टे पर ईंट निकासी का काम करती थीं। गुरुवार को कच्ची ईंटों की दीवार दोनों महिलाओं के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से नेमा देवी की मौत हो गई, जबकि राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। राजकुमारी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेमा देवी की मौत के बाद भट्टा मालिक मौके से फरार हो गया। वहीं मौेक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
