काशीपुर: दस दिनों में वसूला 4 करोड़ का बकाया बिजली बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऊर्जा निगम ने मासिक लक्ष्य हासिल करने और बिजली का बकाया वसूलने को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया करा रहा है। दस दिनों में खंड 4 करोड़ रुपये का बकाया वसूल चुका है। मुख्यालय की ओर से विद्युत वितरण खंड काशीपुर को फरवरी में 46 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। …

काशीपुर, अमृत विचार। ऊर्जा निगम ने मासिक लक्ष्य हासिल करने और बिजली का बकाया वसूलने को शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया करा रहा है। दस दिनों में खंड 4 करोड़ रुपये का बकाया वसूल चुका है।

मुख्यालय की ओर से विद्युत वितरण खंड काशीपुर को फरवरी में 46 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूरा करने के लिए निगम अलग-अलग बिजली घरों के माध्यम से 9 से 28 फरवरी तक शिविर लगा रहा है। जहां पर उपभोक्ता निगम काउंटर के बजाए शिविर में ही बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को मानपुर बिजली घर की ओर से ग्राम फिरोजपुर में शिविर लगाया गया था। जहां पर जेई विनोद कुमार ने टीम के साथ ग्रामीणों के बकाया बिजली बिल जमा कराया।

विभाग की ओर से अब तक ग्राम कुंडेश्वरी, नंदरामपुर, फिरोजपुर में शिविर लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को टांडा उज्जैन और बरखेड़ा पांडे में लगाए गए हैं। बता दें कि कुंडेश्वरी, एनडी नगर, प्रतापपुर, महुआखेड़ा गंज-2, मानपुर, पक्काकोट, डिग्री कॉलेज के सामने, बाजपुर रोड 20 नंबर बिजली घरों से क्षेत्र को आपूर्ति मुहैया होती है। अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि फरवरी में 46 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। 11 फरवरी तक विभाग 4 करोड़ का बिजली बकाया वसूल चुका है। उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए उनके क्षेत्र में ही शिविर लगाए जा रहे हैं।

 

 

 

संबंधित समाचार