हल्द्वानी: नासिक-बेंगलुरु के गुलाब से महकेगा जश्न-ए-इश्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राहुल जोशी, हल्द्वानी। जश्न-ए-इश्क यानी वेलेंटाइन डे पर इस बार नासिक-बेंगलुरु के गुलाब पूरे कुमाऊं को महकाएंगे। सात फरवरी से शुरू वेलेंटाइन वीक के लिए हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं भर के फूल बाजार में नासिक-बेंगलुरु का गुलाब पहुंच चुका है। करीब पचास रुपये में बिकने वाला यह गुलाब युवाओं को खूब रिझा रहा है। प्रेम …

राहुल जोशी, हल्द्वानी। जश्न-ए-इश्क यानी वेलेंटाइन डे पर इस बार नासिक-बेंगलुरु के गुलाब पूरे कुमाऊं को महकाएंगे। सात फरवरी से शुरू वेलेंटाइन वीक के लिए हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं भर के फूल बाजार में नासिक-बेंगलुरु का गुलाब पहुंच चुका है। करीब पचास रुपये में बिकने वाला यह गुलाब युवाओं को खूब रिझा रहा है।

प्रेम के प्रतीक वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को लेकर युवाओं की धड़कनें तेज हो गई है। कहा जाता है कि 269 ईसवीं में रोम के एक संत वेलेंटाइन थे। वह समाज में भाईचारा और प्यार बांटना चाहते थे। उनका मानना था कि परस्पर सौहार्द और प्रेम के साथ हर किसी को जीवन जीने का हक मिलना चाहिए। उन्हीं की याद में वेलेंटाइन डे और वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। भारत की नई पीढ़ी ने भी इसे आत्मसात किया है। वेलेंटाइन को लेकर जहां युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, बाजार में इस दिन के लिए खास तैयारियां हो गई हैं। श्री श्याम फ्लावर डेकोरेशन के संचालक लाल सिंह ने बताया कि उनके यहां से रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं भर में फूलों की सप्लाई की जाती है। अधिकांश रूप से वेलेंटाइन डे पर कुमाऊं भर में 20 से 30 लाख रुपये का कारोबार होता है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते इस बार काम आंशिक रूप से ही प्रभावित हुआ है लेकिन औसतन कारोबार ठीक हुआ है।

पिछले साल की अपेक्षा में बढ़ा कारोबार
हल्द्वानी। फूल कारोबारी लाल सिंह ने बताया कि पिछले साल फूलों का कारोबार काफी प्रभावित हुआ। हालांकि, इस बार फूलों के कारोबार में उछाल देखने को मिला है।

300 रुपये से शुरू है बुके
हल्द्वानी। फूल कारोबारी लाल सिंह ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के दौरान बुके की भी काफी डिमांड है। उन्होंने बताया कि बुके 300 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक हैं।

इस बार महंगा आया गुलाब
हल्द्वानी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार गुलाब के फूल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है। फूल कारोबारियों के मुताबिक, इस बार गुलाब का एक फूल खरीद में 35 से 40 रुपये का पड़ रहा है।

सहालग का सीजन न होने से आया थोड़ा असर
हल्द्वानी। इस बार सहालग का सीजन न होने के चलते कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि, पिछली बार की अपेक्षा फिर भी बेहतर है। बताया गया कि वेलेंटाइन डे पर शादी के दिन जयमाला और फूलों की स्टेज की काफी डिमांड रहती थी।

संबंधित समाचार