प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म ‘नरसिम्हा’ में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘नरसिम्हा’ में जबरदस्त एक्शन दिखने को मिलेगा। प्रिंस की फिल्म ‘नरसिम्हा’ में उनका एक्शन लुक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोयेलटेक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म के निर्माता एम.ए खान एवं रमेश यादव है। जबकि फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म ‘नरसिम्हा’ में जबरदस्त एक्शन दिखने को मिलेगा। प्रिंस की फिल्म ‘नरसिम्हा’ में उनका एक्शन लुक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लोयेलटेक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म के निर्माता एम.ए खान एवं रमेश यादव है। जबकि फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। लेखक वीरू ठाकुर, संगीत ओम झा, गीत सुमित चन्द्र वंशी, यादव राज, प्रकाश बारूद का है।

‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डिआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर सुबह सात बजे रिलीज किया जायेगा। अभिनेता प्रिंस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होने पर काफी एक्साइटेड है। फिल्म में रूपा सिंह, अर्शिया सिंह, जय सिंह, करन पांडेय, अमित शुक्ला, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा अर्जुन यादव, रमजान शाह, सुशील सिंह एवं अन्य है।

संबंधित समाचार