हल्द्वानी: श्रमिकों को लाभ पहुंचाने को समयावधि में हो आवेदनों का निस्तारण – सत्याल
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने श्रमिकों के लिए संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के सभी आवेदनों का निर्धारित अवधि में मंजूर करने के निर्देश दिए। वहीं सत्याल के पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जताई। …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने श्रमिकों के लिए संचालित हो रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के सभी आवेदनों का निर्धारित अवधि में मंजूर करने के निर्देश दिए। वहीं सत्याल के पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
शुक्रवार को सत्याल ने सुभाष नगर स्थित श्रम विभाग कार्यालय में श्रम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने श्रमिकों के लिए संचालित रही छात्रवृत्ति, विवाह व गर्भवती महिलओं को को मिलने वाली आर्थिक मदद, जन्म-मृत्यु आदि की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और श्रमिकों के पंजीयन में देरी पर नाराजगी जताते हुए इन कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भवन सन्निर्माण बोर्ड के खर्चों का हिसाब नहीं मिलने की जांच पूरी हो चुकी है। बोर्ड के धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जा रही है जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हालांकि जांच रिपोर्ट के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। इस मौके पर बोर्ड सचिव दीप्ति सिंह ने जिलेवार की प्रगति रिपोर्ट दी। इस दौरान विपिन कुमार, मीनाक्षी कांडपाल आदि मौजदू थे।
आवेदन जमा करने वालों की लगी कतार
श्रम विभाग के कार्यालय में दूसरे तल पर अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल श्रमिकों के हितों की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे। नीचे मजदूर आवेदन व पंजीयन के लिए लंबी लाइन लगाकर खड़े हुए थे। सिर्फ एक ही काउंटर होने से श्रमिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में एक पत्रकार ने अध्यक्ष सत्याल से कांउटर बढ़ाने की भी मांग की, इस पर उन्होंने सहमति जताई।
