लखीमपुर खीरी: दबंगों ने की सरेआम युवक की पिटाई, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में ग्राम कैथोला में शुक्रवार की शाम दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है। ग्राम कैथोला निवासी छविनाथ ने बताया कि …

अमृत विचार, गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में ग्राम कैथोला में शुक्रवार की शाम दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा। इसके बाद परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे जमीनी रंजिश बताई जा रही है।

ग्राम कैथोला निवासी छविनाथ ने बताया कि उसके भाई रोहित(17)  पुत्र रामलाल भार्गव को शुक्रवार की कुछ लोग घर से ले गए थे। छविनाथ ने बताया कि उसकी मां शिव देवी ने अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया। लेकिन दबंगों ने उसे भी धक्का मारकर गिरा दिया। जिससे उसको भी चोटें आई हैं।

कैथोला गांव में एक युवक की हत्या की सूचना मिली है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घर वालों का कहना है की लाठी-डंडों से पीटकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की हत्या का सही कारण पता लगेगा। सुमित कुमार, थानाध्यक्ष हैदराबाद 

संबंधित समाचार