बरेली: विश्वविद्यालय में मंडलायुक्त ने स्मार्ट क्लास का किया निरीक्षण
अमृत विचार, बरेली। अभ्युदय योजना की शुरुआत से पहले अधिकारी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज में जाकर स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। एक क्लास में वीडियो धुंधला दिख रहा था जिसे सही …
अमृत विचार, बरेली। अभ्युदय योजना की शुरुआत से पहले अधिकारी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज में जाकर स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। एक क्लास में वीडियो धुंधला दिख रहा था जिसे सही किया गया। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात तक 20 लाख रुपये से अधिक लोगों ने पोर्टल पर विजिट किया था।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. प्रदीप कुमार के अलावा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। पहले योजना की शुरुआत वसंत पंचमी यानी 16 फरवरी को आयोजित होने की संभावना थी लेकिन अब इसे 15 फरवरी को शुरू किया जाएगा। इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे ऑनलाइन योजना की शुरुआत करेंगे जिसमें बरेली समेत सभी मंडल में एक साथ मुफ्त कोचिंग की कक्षाएं चालू हो जाएंगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी भी कई लोग परेशान हैं। ऐसे में अभ्यर्थी जब पोर्टल ओपन करें तो उसे ध्यान से देखें। उसमें एक वीडियो प्ले होता है और बाईं साइड में एक लोगों बना आता है। इस लोगो पर क्लिक करने पर कई ऑप्शन खुलते हैं। इनमें सबसे नीचे रजिस्टर नाऊ का आप्शन आता है। इस पर क्लिक करने पर जिस प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन करना है उसमें क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं।
तीन सदस्यीय कमेटी गठित
अभ्युदय योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए विश्वविद्यालय में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में प्रो. विनय ऋषिवाल, सहायक कुलसचिव प्रशासन आनंद मौर्या और प्रोग्रामर आलोक सक्सेना को सदस्य बनाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों को इस समिति का स्मार्ट क्लास संचालित करने में पूरा सहयोग करना होगा।
