Australian Open: पेट की मांसपेशी में चोट के बावजूद जीते जोकोविच, इस तरह जाहिर की खुशी
मेलबर्न। पेट की मांसपेशी में चोट के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उलटफेर का शिकार हो सकते थे लेकिन उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीसरे दौर का मुकाबला जीता। DJOKOVIC SURVIVES! World No. 1 @DjokerNole battles through an abdominal injury to defeat Fritz 7-6 6-4 3-6 4-6 …
मेलबर्न। पेट की मांसपेशी में चोट के कारण दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उलटफेर का शिकार हो सकते थे लेकिन उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीसरे दौर का मुकाबला जीता।
DJOKOVIC SURVIVES!
World No. 1 @DjokerNole battles through an abdominal injury to defeat Fritz 7-6 6-4 3-6 4-6 6-2 ?#AusOpen @AustralianOpen pic.twitter.com/uKjlsMPYaT
— Tennis TV (@TennisTV) February 12, 2021
जोकोविच उस समय अमेरिका के 27वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रित्ज से दो सेट से आगे चल रहे थे लेकिन उनके पेट के दाहिने ओर तेज चोट लगी और वह अपना हाथ नहीं उठा पा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि आठबार के चैम्पियन जोकोविच रिटायर हो जायेंगे चूंकि फ्रित्ज ने अगले दोनों सेट जीत लिये थे।

इसी बीच एक होटल में कोरोना वायरस के नये स्टेन का मामला पाये जाने के बाद विक्टोरिया प्रांत में लॉकडाउन का फैसला लिया गया और दर्शकों को कोर्ट छोड़ने के निर्देश मिलने के कारण खेल दस मिनट रोकना पड़ा। जोकोविच लौटे और 7 . 6, 6 . 4, 3 . 6, 4 . 6, 6 . 2 से जीत दर्ज की । खाली स्टेडियम पर उनकी आवाज गूंजने लगी जब जीत के बाद राहत की सांस लेते हुए वह जोर से चिल्लाये।
