रामपुर : सज्जादानशीन फरहत जमाली को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमृत विचा, रामपुर। 21 दिसंबर 2019 को हुए एनआरसी और सीएए प्रकरण में रामपुर स्थित हाफिज शाह जमाल उल्लाह की दरगाह के सज्जादानशीन फरहत जमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरहत जमाली से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस तैनात है। 21 दिसंबर 2019 को हुए एनआरसी …
अमृत विचा, रामपुर। 21 दिसंबर 2019 को हुए एनआरसी और सीएए प्रकरण में रामपुर स्थित हाफिज शाह जमाल उल्लाह की दरगाह के सज्जादानशीन फरहत जमाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरहत जमाली से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुलिस तैनात है।
21 दिसंबर 2019 को हुए एनआरसी और सीएए के विरोध में लोग सड़कों पर आ गए थे। जिसके बाद लोगों ने हाथीखाने चौराहे पर बवाल कर दिया था। रामपुर पुलिस ने पिछले दिनों छह उलेमा को इस प्रकरण में बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किए थे। फरहत जमाली को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्हाेंने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। इस बीच शनिवार की सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है।
पुलिस के मुताबिक गंज और शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की जांच में जमाली को मुख्य साजिशकर्ता पाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद रामपुर में कुछ मस्जिदों से हाफिज साहब की दरगाह पहुंचने की अपील की गई। इसे देखते हुए जगह-जगह फोर्स तैनात की गई है।
