IND vs ENG : रोहित शर्मा ने जड़ा शतक तो पूर्व क्रिकेटरों ने सराहा, देखें ट्वीट्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतकीय पारी की भारत और इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने सराहना की है। रोहित ने दूसरे टेस्ट में लड़खड़ाती भारतीय पारी को संभाला और अपने करियर का सातवां शतक लगाया। उनकी शतकीय पारी ने टीम …

चेन्नई। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतकीय पारी की भारत और इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ियों ने सराहना की है। रोहित ने दूसरे टेस्ट में लड़खड़ाती भारतीय पारी को संभाला और अपने करियर का सातवां शतक लगाया। उनकी शतकीय पारी ने टीम इंडिया को मुसीबत से बाहर निकाला।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टाइमलाइन पर लिखा, रोहित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में काफी बेहतरीन शतक है। अब रोहित इसे और बड़ी पारी में तब्दील करें।

टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, रोहित की शानदार पारी। बेहतरीन शतक।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने लिखा, मेरे भाई रोहित की एक और शानदार पारी। वह हमेशा मैदान पर छाप छोड़ते हैं। आगे के लिए शुभकामनाएं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लिखा, रोहित ने शानदार शतक बनाया। इनको खेलते देखना सुखद है। रोहित ने इसे काफी आसान बनाया।

संबंधित समाचार