रुद्रपुर: फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ केस
रुद्रपुर, अमृत विचार। मारपीट के मामले में दोनो पक्षों ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगतपुरा निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मारपीट के मामले में दोनो पक्षों ने पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगतपुरा निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम 6 बजे वह अपनी दीदी के घर से आ रहा था। इस दौरान उसके साथ उसके तीन मित्र भी थे। तभी बाघाक्रेन के पास कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया और एक युवक ने पंकज के सिर पर पिस्टल के बट से वार करते हुए दो-तीन राउंड फायर कर दिये। जिसमें एक गोली हमलावर युवकों के हाथ में भी लगी। जिससे वहां अफरा-तफरी का महौल बन गया। पंकज ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इन हमलावरों ने पंकज के भाई पर भी पहले गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।
पीड़ित की तहरीर के अनुसार प्रभल जौहरी, चेतन जौहरी और आशु श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के नारायण कॉलोनी निवासी प्रबल जोहरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार को शाम 6 बजे अपने दोस्त के घर कार से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। जैसे ही वह कार से निकला, उस पर उन युवकों ने फायर कर दिया, बचाव के लिए उसने भी अपनी पिस्टल से फायर किया। इस दौरान भीड़ एकट्ठा हो गई और छीना झपटी में पिस्टल भी छीन कर वह भाग गए। मामले में पुलिस ने अंकित मिश्रा व पंकज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
