हल्द्वानी: नैनीताल और टिहरी की बालिकाओं ने दिखाया दम, मैच जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 फरवरी तक जारी रहेगी। मुख्य अतिथि एमएनएटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष अरोरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का …

हल्द्वानी,अमृत विचार। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सात दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 फरवरी तक जारी रहेगी। मुख्य अतिथि एमएनएटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुभाष अरोरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।रविवार को पहला मैच चमोली और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल की टीम ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए चमोली की टीम को 5-0 से शिकस्त दी। दूसरा मैच बागेश्वर और पिथौरागढ़ नगर के बीच खेला गया।

यह मैच ड्रा रहा। तीसरा मैच हरिद्वार और टिहरी के बीच खेला गया। इसमें टिहरी ने 3-0 से जीत हासिल की। निर्णायक की भूमिका में प्रियंका रावत, हेमा पंत, निकिता असवाल और शिवा चौधरी रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, अकरम खान, देवेंद्र राणा, विक्रम, सलीम, जीवन सिंह बिष्ट, नीरज पांडे, तनवीर, नवीन पंत, पूनम मेहता, हेमलता मेहता समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार