बॉलीवुड सितारों ने दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, ट्वीट कर कही ये बात…
मुंबई। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने रविवार को पुलवामा में हुये हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। जिन कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी उनमें अक्षय कुमार, वरूण धवन एवं राजकुमार राव शामिल हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 14 फरवरी 2019 …
मुंबई। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने रविवार को पुलवामा में हुये हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। जिन कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी उनमें अक्षय कुमार, वरूण धवन एवं राजकुमार राव शामिल हैं।
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमला किया था, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गये थे। अभिनेता अक्षय कुमार ने शहीदों की तस्वीर साझा करते हुये ट्वीट किया, ”पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुये। हमलोग आपके इस सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।”
Remembering our bravehearts of #PulwamaAttack, we will always remain indebted for your supreme sacrifice ?? pic.twitter.com/WLGQ1QJqIX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 14, 2021
वरूण धवन ने इंस्टाग्राम पर इसी चित्र को साझा करते हुये लिखा, ”जय हिंद।” अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शहीदों के परिजनों के लिये प्रार्थना करते हुये ट्वीट किया, ”इस दिन दो साल पहले, 40 सैनिकों ने हमारे देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।”
#PulwamaAttack के शहीदों को नमन? On this day, 2 years back 40 soldiers sacrificed their lives for our nation in Pulwama attack. Prayers for the brave souls and their families. We'll always be in debt of yours ??? pic.twitter.com/wU0NDDmkTN
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) February 14, 2021
राजकुमार राव ने ट्वीट किया, ”हमारे शहीद भाईयों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।” अभिनेता सुनील शेट्टी एवं फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
