बरेली: वैलेंटाइन-डे- पुलिस के पहरे के बावजूद पार्क के अंदर घुसे विरोधी संगठन
अमृत विचार, बरेली। वैलेंटाइन-डे पर पार्क, सिनेमा, मॉल में हिन्दू संगठन प्रेमी युगलों के साथ अभद्रता न कर सके, इसलिए सभी पार्को के साथ मॉल में पुलिस बल तैनात किया गया। महिला कांस्ट्रेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई। वर्दी के साथ सादा कपड़ों में भी पुलिस अलर्ट रही। इसके बाद भी कुछ हिन्दू संगठन पार्को …
अमृत विचार, बरेली। वैलेंटाइन-डे पर पार्क, सिनेमा, मॉल में हिन्दू संगठन प्रेमी युगलों के साथ अभद्रता न कर सके, इसलिए सभी पार्को के साथ मॉल में पुलिस बल तैनात किया गया। महिला कांस्ट्रेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई। वर्दी के साथ सादा कपड़ों में भी पुलिस अलर्ट रही। इसके बाद भी कुछ हिन्दू संगठन पार्को में घुस गए और वहां प्रेमी युगलों को तलाश किया, हालांकि उन्हें वहां कोई नहीं मिला।
रविवार को प्रेमी युगलों की तलाश में हिन्दू संगठन नारेबाजी करते हुए वहां गए, जहां प्रेमी युगलों का आना जाना रहता है। संगठन के लोग किसी के अभद्रता न कर सके, इसलिए सभी जगहों पर भारी फोर्स तैनात किया गया था। महिला पुलिस कर्मियों के साथ सादा वर्दी में तैनात किया गया था। शहर के होटल और रेस्टोरेंटों पर भी पुलिस की नजर रही।
हालांकि शाम तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। वहीं गांधी उद्यान में पुलिस तैनात थी, इसके बाद भी संगठन के लोग उसमें घुस गए और नारेबाजी कर पूरा गार्डन घूमा। हालांकि वहां पर उन्हें कोई प्रेमी युगल नहीं मिला। कुछ लोग उन्हें देखकर पहले से ही अलग जाकर बैठ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
पार्क, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट के पास पुलिस बल तैनात किया गया था। कहीं पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। बालिग लोग कहीं पर बैठकर बातचीत कर सकते है लेकिन पार्को में अश्लीलता करने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
कंपनी गार्डन में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने चलाया सर्च अभियान
वेलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गार्डन में हाथों में भगवा झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस बीच कंपनी गार्डन के अंदर उन्होंने सर्च अभियान भी चलाया। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही है। इस बीच पुलिस का कड़ा पहरा देखकर बजरंग दल के लोगों का गुस्सा शांत हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत किया।
बजरंग दल ने शुक्रवार को वेलेंटाइन डे का विरोध करने का ऐलान किया था। साथ ही वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी युगल को चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में घूमकर वेलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी युगलों की तलाश की। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि कंपनी गार्डन के अंदर प्रेमी युगल बैठे हैं, जिसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के लोग कंपनी गार्डन में पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन यहां पर प्रेमी जोड़े नहीं मिले।

वेलेनटाइन डे : प्रेमी युगलों में रहा क्रेज, पुलिस प्रशासन का रहा पहरा
वेलेंटाइन डे को लेकर रविवार सुबह से ही जहां एक ओर पुलिस का पहरा रहा, वहीं नवविवाहिता जोड़ों में भी प्रेम के इस पर्व का क्रेज देखा गया। शाम को होटलों, रेस्टोरेंटों में नव विवाहिताओं ने एक साथ डिनर व उपहार देकर इस पर्व को मनाया।
प्रेम एक खूबसूरत एहसास है और वैलेंटाइन-डे इसकी अभिव्यक्ति का दिन है, जो अब सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित न रहकर हर रिश्तों में प्यार घोलता रहा। गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ सुबह से थी। पति अपनी पत्नियों के लिए वैलेंटाइन-विश करने के लिए के लिए आकर्षक एवं भावनात्मक उपहार खोजते रहे। महिलाएं भी वैलेंटाइन-डे पर उपहार खरीदने में आगे रहीं। युवा वर्ग ने भी खूब आनंद किया।
वैलेंटाइन-डे पर आकर्षक ढंग से सजे रेस्टारेंट में युवक-युवतियों के अलावा कई नवविवाहित महिला एवं पुरुष भी बैठे नजर आए तो वहीं रोमियो सेल ने सुबह ही गांधी उद्यान पार्क और मॉल में जाकर चेकिंग की। एक पुलिस टीम ने गांधी पार्क में चेकिंग की। पुलिस की ओर से यह संदेश दिया गया कि घूमने फिरने पर किसी को कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एसपी सिटी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई । वहीं नवविवाहिताओं में वेलनेटान डे का क्रेज देखा गया, किसी ने केक काटकर सेलीब्रेट किया तो किसी ने अपने साथी के साथ होटल, रेस्टोरेंट में साथ जाकर डिनर का आनंद उठाया। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित फिनिक्स मॉल में भी खासी रौनक देखी गई।
