हल्द्वानी: घर के बाहर फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बेलेजली लॉज में फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि विनय सागर नाम के युवक के घर के बाहर फायरिंग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई है, घटना की जानकारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बेलेजली लॉज में फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि विनय सागर नाम के युवक के घर के बाहर फायरिंग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई है, घटना की जानकारी मिलते ही भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक विनय सागर नाम के युवक के घर के बाहर फायरिंग हुई है।
आरोप है कि शुभम शर्मा नाम के युवक ने फायरिंग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है, बताया जा रहा है कि शुभम शर्मा के छोटे भाई सत्यम शर्मा से विनय सागर का विवाद हुआ था।
जिसके बाद वह देर शाम घर के बाहर पहुंचा और उसने फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी, इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
