हल्द्वानी: कांग्रेस सत्ता में आई तो दूर होंगी बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ ने सोमवार को दमुवाढूंगा के कृष्णा विहार में बैठक की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र पाल आर्य ने कहा कि केंद्र, प्रदेश व हल्द्वानी में भाजपा के मेयर, जिपं अध्यक्ष होने के बाद भी इलाके की हालत बदतर है। कृष्णा विहार की सड़कें खस्ताहाल और पेयजल लाइनें …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी एससी प्रकोष्ठ ने सोमवार को दमुवाढूंगा के कृष्णा विहार में बैठक की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र पाल आर्य ने कहा कि केंद्र, प्रदेश व हल्द्वानी में भाजपा के मेयर, जिपं अध्यक्ष होने के बाद भी इलाके की हालत बदतर है।
कृष्णा विहार की सड़कें खस्ताहाल और पेयजल लाइनें खुदी पड़ी हैं, इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो क्षेत्र मे पानी, सड़क, बिजली की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही रोजगार दिला भी कांग्रेस का लक्ष्य होगा। इस दौरान मीना आर्य, सूरज प्रकाश आर्य, शशि वर्मा, हेमा देवी, जीवंती आर्य, सीमा लोहनी, मीना पवार, पुष्पा, रेवती, सरस्वती आदि मौजूद रहीं।
