हरदोई: बीच रास्ते में रोडवेज बस की हेडलाइट बंद, चालक समेत यात्री हुए परेशान
हरदोई, अमृत विचार। सरकार रोडवेज की सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है। वहीं, हरदोई में खटारा रोडवेज बस सड़कों पर लगातार दौड़ती नजर आ रही हैं। सोमवार की शाम को यात्रियों की सुविधा के लिए लगी बस ही यात्री की परेशानी का सबब बनी रही। बस स्टैंड से जब रोडवेज बस हरदोई …
हरदोई, अमृत विचार। सरकार रोडवेज की सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है। वहीं, हरदोई में खटारा रोडवेज बस सड़कों पर लगातार दौड़ती नजर आ रही हैं। सोमवार की शाम को यात्रियों की सुविधा के लिए लगी बस ही यात्री की परेशानी का सबब बनी रही।
बस स्टैंड से जब रोडवेज बस हरदोई से लखनऊ के लिए रवाना हुई तो थोड़ी ही देर बाद उस बस में लगी हेडलाइट बंद हो गई। जिससे बस चालाक को परेशानी होने लगी। ऐसे में किसी दुर्घटना का डर भी यात्रियों को सताने लगा। हालांकि चालक ने लाइट जलाने की कोशिश की लेकिन बस की लाइट न जल सकी। करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री करीब आधा घंटे तक परेशान होते रहे।
लाइट न जल पाने पर ड्राइवर ने बस को एक किनारे खड़ा कर दिया। बस में बैठे यात्री भी परेशान होने लगे। इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों को इसकी खबर मिली। तब उन्होंने दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करके यात्रियों को अपनी मंजिल भेजा।
बस की लाइट खराब होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद दूसरी बस भेजकर यात्रियों को लखनऊ भेजने की व्यवस्था की गई है।-आरबी यादव, एआरएम, हरदोई
