आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची ओसाका, सेरेना होगा अगला मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। नाओमी ओसाका ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका अगला मुकाबला सेरेना विलियम्स से होगा। ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला सेरेना और दूसरी वरीयता …

मेलबर्न। नाओमी ओसाका ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका अगला मुकाबला सेरेना विलियम्स से होगा।

ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला सेरेना और दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

ओसाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘अमूमन मैं ड्रा पर गौर नहीं करती लेकिन यहां हर कोई मुझसे ड्रा की बात कर रहा है इसलिए मेरे पास यह जानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है कि मेरा अगला प्रतिद्वंद्वी कौन है। यह वास्तव में मजेदार होने वाला है। ’’ तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने सीह के खिलाफ तीखी सर्विस की। उन्होंने सात ऐस जमाये और अपनी पहली सर्विस पर केवल दो अंक गंवाये और एक बार भी उनकी सर्विस नहीं टूटी।

संबंधित समाचार