रुद्रपुर: असम के दंपति ने रुद्रपुर के कारोबारी से की 32 लाख की धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित लकड़ी कारोबारी से असम निवासी पति-पत्नी ने धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये हड़पे। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 14 आदर्श कालोनी निवासी सुशील बत्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उत्तराखंड में वैध इमारती लकड़ी व अन्य …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित लकड़ी कारोबारी से असम निवासी पति-पत्नी ने धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये हड़पे। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर 14 आदर्श कालोनी निवासी सुशील बत्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उत्तराखंड में वैध इमारती लकड़ी व अन्य व्यावसायिक लकड़ी की खरीद- फरोख्त एवं आपूर्ति करने के लिए उनकी पत्नी की एक फर्म साक्षी ट्रेडर्स नाम से है। जिसमें वह निर्णय व वाद विवाद के लिए अधिकृत है।

वर्ष 2019 में डिबरूगढ़, असम निवासी एक व्यक्ति से उनका संपर्क हुआ। जो अपनीे पत्नी संग शिवम ट्रेडिंग नाम से असम में लकड़ी खरीद फरोख्त व आपूर्ति का काम करता है। जिस पर उनकी असम से वैध लकड़ी यहां आपूर्ति करने की बात हुई और प्रतिमाह 2-3 ट्रक वैध खैर की लकड़ी यहां भेजने का निर्णय हुआ। साथ ही 2500 कुंतल वैध खैर की लकड़ी भेजने का आश्वासन दिया। उस पर सुशील ने लकड़ी के एवज में उस व्यक्ति के कहने पर अलग-अलग तिथियों में लगभग 32,40,260 रूपये का भगतान कर दिया।

आरोप है कि लकड़ी के भुगतान के बाद भी उस व्यक्ति ने न तो धनराशि के बराबर लकड़ी भेजी और न ही रूपये लौटाए। वही रूपये मांगने पर रूपये देने से इंकार करते हुए गाली-गालौच की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नोवोकोर्ठटा, राजगढ़ थाना जिंगखोंग डिबरूगढ़ निवासी सुमर कर एवं जानमोनी गोगोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार