हल्द्वानी: पर्वतीय उत्थान मंच में 40 बच्चों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले भर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुट गए। पूजा-अर्चना के साथ ही पकवान भी बनाए गए। वहीं, बसंत पंचमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिन भर मंदिरों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले भर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोग सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुट गए। पूजा-अर्चना के साथ ही पकवान भी बनाए गए। वहीं, बसंत पंचमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिन भर मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इस दौरान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं, मंदिरों में देर शाम तक भजन-कीर्तन का भी दौर चला।
मंगलवार को बसंत पंचमी के अवसर पर हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में यज्ञोपवीत संस्कार किए गए। मंगलवार को सुबह से ही उत्थान मंच के गोलज्यू मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान उत्थान मंच में करीब 40 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। ज्योतिषाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती और वाघ देवी की उपासना की जाती है। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर यज्ञोपवीत संस्कार सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में मंगलवार को यहां पर 40 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञोपवीत संस्कार 16 संस्कारों में से सबसे श्रेष्ठ है। इसके चलते बच्चा यज्ञ और अनुष्ठान में बैठने का अधिकारी हो जाता है।
जरूरतमंद लोगों को कपड़े और खिचड़ी का भोज कराया
हल्द्वानी। बसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को राजपुरा क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को कपड़े वितरित किए गए और खिचड़ी भोज भी कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर अनिल अग्रवाल, विपिन बल्यूटिया, भुवन जोशी, रंजीत सिंह, करनैल सिंह, योगेंद्र साहू, सोना जोशी, मेघा ओली, कमल सिंह, रजत सागर, साहिल राज, लोकेश साहू, नंदकिशोर आर्य, चिंरजीलाल साहू, मिथुन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
