हल्द्वानी: रेप के फरार आरोपी के घर की कुर्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेप के फरार आरोपी के यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित घर की कुर्की कर दी गई। कोर्ट ने फरार आरोपी की कुर्की के आदेश जारी किए थे। बनभूलपुरा में पिछले वर्ष रेप की घटना प्रकाश में आई थी। आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेप के फरार आरोपी के यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित घर की कुर्की कर दी गई। कोर्ट ने फरार आरोपी की कुर्की के आदेश जारी किए थे।

बनभूलपुरा में पिछले वर्ष रेप की घटना प्रकाश में आई थी। आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में पुलिस ने बहेड़ी के जोखनपुर निवासी मुनीर फैसल के खिलाफ केस दर्ज किया था। लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।

इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया था। एसओ युनूस खान ने बताया कि मंगलवार को केस की जांच अधिकारी कसुम रावत और पुलिस टीम ने बहेड़ी पुलिस की मदद से आरोपी के घर की कुर्की की। अब पुलिस कुर्की की कार्रवाई से कोर्ट को अवगत कराने की तैयारी कर रही है।

संबंधित समाचार