कोई शक…क्या मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे बंगाल में बीजेपी का चेहरा? भागवत ने की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को प्रख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से यहां उपनगरीय इलाके में उनके आवास पर मुलाकात की। भागवत ने मलाड पश्चिम के मध इलाके में स्थित उनके बंगले पर सुबह मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में उत्तर …

मुम्बई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को प्रख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से यहां उपनगरीय इलाके में उनके आवास पर मुलाकात की। भागवत ने मलाड पश्चिम के मध इलाके में स्थित उनके बंगले पर सुबह मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य रहे मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भागवत से भेंट की थी।

इससे पहले दोनों की संघ के मुख्यालय नागपुर में भी मुलाकात हो चुकी है। इस मुलाकात को लेकर मिथुन चक्रवती ने कहा, “ कयास मत लगाइये मेरा और भागवत का आध्यात्मिक संपर्क है। हम दोनों लखनऊ में मिले थे और मैंने मुम्बई आने पर भेंट करने का उनसे आग्रह किया था।” दोनों की यह मुलाकात चुनाव आयोग के पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले से हुई है।

संबंधित समाचार