हल्द्वानी: पुलिस रैंकर्स परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस विभाग की विभागीय पदोन्नति के लिए रैंकर्स परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जा रही है। इस परीक्षा 21 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें एक परीक्षा उप निरीक्षक-प्लाटून कमांडर पद के लिए और एक मुख्य आरक्षी पद के लिए आयोजित की जाएंगी। पहली पाली …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस विभाग की विभागीय पदोन्नति के लिए रैंकर्स परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई जा रही है। इस परीक्षा 21 फरवरी को दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें एक परीक्षा उप निरीक्षक-प्लाटून कमांडर पद के लिए और एक मुख्य आरक्षी पद के लिए आयोजित की जाएंगी।

पहली पाली में आयोजित उप निरीक्षक-प्लाटून कमांडर की परीक्षा के लिए 10918 और दूसरी पाली में मुख्य आरक्षी की परीक्षा के लिए 10529 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में सभी कार्मिक/अभ्यर्थी https://uttarakhandpolice.uk.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

संबंधित समाचार