हल्द्वानी: एसडीएम कोर्ट के सामने फरियादी की बाइक चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी प्रताड़ना की फरियाद लिखवाने एसडीएम कोर्ट पहुंचे एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक चोर को पकड़ने की मांग की। अभी तक पुलिस ने चोरी का यह केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित राजपुरा निवासी बादल ट्रक चालक है। उसका पत्नी से विवाद …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पत्नी प्रताड़ना की फरियाद लिखवाने एसडीएम कोर्ट पहुंचे एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया गया। पीड़ित ने पुलिस से बाइक चोर को पकड़ने की मांग की। अभी तक पुलिस ने चोरी का यह केस दर्ज नहीं किया है।

पीड़ित राजपुरा निवासी बादल ट्रक चालक है। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर बादल पत्नी की प्रताड़ना की फरियाद पुलिस ऐच्छिक ब्यूरो में दर्ज कराने पहुंचा था। ऐच्छिक ब्यूरो ने उसे लिखित में शिकायत लाने को कहा। इसके बाद युवक फरियाद लिखवाने एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचा।

उसने अपनी बाइक कोर्ट परिसर के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। पीड़ित फरियाद लिखवाने के बाद वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद उसने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी। एसएसआई मंगल सिंह नेगी ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि 36 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस ने चोरी का यह केस दर्ज नहीं किया।

संबंधित समाचार