अयोध्या: बरात आए कार चालक ने नशे में किशोर के साथ कर डाला ऐसा काम, मुकदमा दर्ज
अयोध्या। जनपद के तारुन थाना क्षेत्र में बरात आए एक कार चालक ने एक किशोर के साथ बहला फुसलाकर कुकर्म किया। इसके अलावा चालक ने गाली गलौज करते हुए किशोर को वारदात के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। …
अयोध्या। जनपद के तारुन थाना क्षेत्र में बरात आए एक कार चालक ने एक किशोर के साथ बहला फुसलाकर कुकर्म किया। इसके अलावा चालक ने गाली गलौज करते हुए किशोर को वारदात के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी बरामद कर लिया है। पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया है।
बताया गया कि तारुन थाना क्षेत्र के बरांव गांव में शादी के लिए बरात गई थी। आरोप है कि इसी बरात में शामिल एक कार चालक ने क्षेत्र के ही एक किशोर को बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठा लिया और कार चालक ने किशोर के साथ कुकर्म किया। क्षेत्रीय लोगों को मामले की भनक लग गई और हंगामा खड़ा हो गया।
चर्चा है कि नशे में धुत कार चालक ने पहले तो रौब गांठने की कोशिश की, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। प्रकरण में तारुन थाने में बहला-फुसलाकर कुकर्म, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
मंगलवार को क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष अभियान के तहत तारुन थाना पुलिस ने ऊंचगांव के पास से कार यूपी 45 एन 9192 सवार विशाल पासी निवासी ग्राम मऊयदुवंशपुर मऊ शिवाला थाना कैंट को गिरफ्तार किया है।
विशाल पासी की तारुन थाना पुलिस को एक किशोर के साथ हुए कुकर्म के मामले में तलाश थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि तारुन पुलिस ने आरोपी का चालान किया है और पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया है।
