बरेली: 23 फरवरी से मेल एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेनें
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में देश के अन्य हिस्सों के साथ 23 मार्च से बरेली-दिल्ली व अन्य रूटों पर भी बंद 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन करीब 11 महीने बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने होली के नजदीक आते देख इन ट्रेनों को चलाने की झंडी दे दी है। रेलवे …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना काल में देश के अन्य हिस्सों के साथ 23 मार्च से बरेली-दिल्ली व अन्य रूटों पर भी बंद 16 जोड़ी ट्रेनों का संचालन करीब 11 महीने बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने होली के नजदीक आते देख इन ट्रेनों को चलाने की झंडी दे दी है। रेलवे ने कई जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को अब अनारक्षित मेल एक्सप्रेस बनाकर संचालित किया है जिसमें बरेली से संचालित होने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को भी मेल एक्सप्रेस बना दिया गया है। यह ट्रेन 23 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर शाम 5:15 बजे से जंक्शन से रवाना होगी। चूकिं यह ट्रेनें अनारक्षित है, इससे अब अनारक्षित टिकट खिड़कियां भी खोलने की तैयारी भी चल रही है।
रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कुल 16 जोड़ी यानि 32 ट्रेनों का संचालन किया है। जिसमें बरेली से जाने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन शामिल है। लॉक डाउन से पहले यह ट्रेन 54075- 54076 नंबर से चलाई जाती थी, मगर अब इसका नाम और नंबर बदल दिया गया है। बरेली-दिल्ली पैंसेंजर की जगह अब इसे बरेली-दिल्ली मेल एक्सप्रेस स्पेशल कर दिया गया है। साथ ही इसका नंबर 04303 और 04304 किया गया है।
इस ट्रेन को बरेली वाया रामगंगा, आंवला, चंदौसी होकर गुजारा जाएगा। पहले भी इसी रूट से चलती थी। अनारक्षित ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी। अब तक अधिकांश यात्रियों को टिकट कंफर्म नहीं होने की वजह से यात्रा करने के लिए नहीं मिलती थी। मगर अब वह जनरल टिकट लेकर भी यात्रा कर सकते है।
