बरेली: सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना सीखेंगे छात्र-छात्राएं
अमृत विचार, बरेली। सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन डिफेंसिव ड्राइविंग ट्रेनिंग (सड़क सुरक्षा कार्यशाला) दी जाएगी। सभी महाविद्यालयों के एनएसएस कैडेट्स ऑनलाइन जुड़ेंगे और सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में जानेंगे और उसके बाद अपने साथियों व जानने वालों को इसको …
अमृत विचार, बरेली। सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक किया जा रहा है। अब छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन डिफेंसिव ड्राइविंग ट्रेनिंग (सड़क सुरक्षा कार्यशाला) दी जाएगी। सभी महाविद्यालयों के एनएसएस कैडेट्स ऑनलाइन जुड़ेंगे और सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में जानेंगे और उसके बाद अपने साथियों व जानने वालों को इसको लेकर जागरूक करेंगे। परिवहन विभाग के द्वारा इसकी तैयारी की गई है। बरेली जिले के परिवहन अधिकारी भी ऑनलाइन ट्रेनिंग से जुड़ेंगे
केंद्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से मनाया जा रहा है और 17 फरवरी को कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश में 21 जनवरी से 20 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस माह के तहत अधिकांश कार्यक्रम जागरुकता के किए गए हैं। इसी के तहत 18 फरवरी को ऑनलाइन सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इंडियन रोड सेफ्टी कैंपेन के सहयोग से परिवहन विभाग कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को सही तरह से वाहन चलाने के बारे में बताया जाएगा। वाहन चलाते वक्त किन सावधानियों को ध्यान में रखना है और किन असावधानियों से बचना है, इसके बारे में भी बताया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पौने 1 बजे से होगा। जिसमें एक बजे से दो बजे तक ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान छात्र-छात्राएं अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। कार्यशाला में अधिक से अधिक छात्र शामिल हों, इसके लिए एक लिंक पर पंजीकरण कराने के लिए बोला गया है।
कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित महाविद्यालय के द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इससे पहले महाविद्यालयों में पोस्टर, क्विज, स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। जिले में जीतने वाले छात्र-छात्राएं को परिवहन विभाग के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के द्वारा भी कई स्कूल-कॉलेज में जाकर यातायात के प्रति जागरूक किया गया है। एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन डिफेंस ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके तहत छात्र-छात्राओं को सही से वाहन चलाने के बारे में बताया जाएगा।
गुड सेमेरिटन के लिए टीएसआई कमलेश का नाम
सड़क सुरक्षा माह के तहत हादसों में जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम भी गुड सेमेरिटन के तौर पर मांगे गए हैं। सभी रेंज से एक-एक पुलिसकर्मी का नाम मांगा गया है। जिसमें बरेली से टीएसआई कमलेश ठाकुर का नाम भेजा गया है। एक महीने पहले कमलेश ठाकुर ने चौकी चौराहे पर ड्यूटी के दौरान जान की परवाह किए बिना अपने अनुभव से मिट्टी में फंसे मजदूर को साथियों की मदद से बचाया था। मजदूर के बाल पकड़कर उसे बाहर खीचंकर अस्पताल पहुंचाने से मजदूर की जान बच गई थी।
