अल्मोड़ा: महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर दिया जुड़वा बेटियों को जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला अस्पताल पहुंची एक महिला ने सीढि़यों पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात कन्या शिशु और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। दूर गांव से प्रसव के लिए अस्पताल लाई जा रहीं भैसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना क्षेत्र की ओडलगांव निवासी 28 वर्षीय जानकी महरा पत्नी आनंद सिंह को गत सोमवार …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला अस्पताल पहुंची एक महिला ने सीढि़यों पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात कन्या शिशु और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। दूर गांव से प्रसव के लिए अस्पताल लाई जा रहीं भैसियाछाना ब्लॉक के बाड़ेछीना क्षेत्र की ओडलगांव निवासी 28 वर्षीय जानकी महरा पत्नी आनंद सिंह को गत सोमवार रात से प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
परिजन मंगलवार तड़के उसे लेकर अल्मोड़ा ले आए। जैसे ही जिला अस्पताल के पास वाहन से उतर कर वह महिला अस्पताल पहुंचने के लिए जिला अस्पताल की सीढ़ी चढ़ने लगी तो सीढ़ियों पर ही गत दिवस मंगलवार करीब सुबह सवा पांच बजे एक शिशु को जन्म दे दिया। जैसे ही जिला अस्पताल में इस बात का पता चला, तो इसकी सूचना महिला अस्पताल में सूचना दी गई।
फिर आनन-फानन में महिला अस्पताल से चिकित्सक टीम मौके पर पहुंची। तब तक गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दे दिया। दोनों कन्याएं हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी तत्काल महिला व नवजात शिशुओं को लिफ्ट में चढ़ाकर जिला अस्पताल के बहुमंजिल पर महिला अस्पताल ले गई। जहां नवजात कन्याओं व जच्चा को भर्ती कराकर तत्काल उपचार दिया गया। तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला जानकी ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है और बच्चियां भी ठीक हैं।

संबंधित समाचार