हल्द्वानी: इमरजेंसी वार्ड के बाहर बोर्ड पर दर्ज होगा डॉक्टरों का फोन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। बेस अस्पताल में खामियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने औचक दौरा किया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक को ओपीडी में कार्यरत पाए जाने पर कडी़ चेतावनी दी और वार्ड के बाहर चिकित्सकों सहित कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर बोर्ड पर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है। बुधवार …

हल्द्वानी,अमृत विचार। बेस अस्पताल में खामियों को लेकर मिली शिकायतों के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने औचक दौरा किया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक को ओपीडी में कार्यरत पाए जाने पर कडी़ चेतावनी दी और वार्ड के बाहर चिकित्सकों सहित कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर बोर्ड पर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया है।

बुधवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे स्वास्थ्य निदेशक डॉ शैलजा भट्ट बेस अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंची। वहां बगैर समय गंवाए सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। मौके पर तैनात चिकित्सक के नही मिलने पर पीएमएस डॉ हरीश लाल से पूछा तो पता चला कि तैनात चिकित्सक यहां के बजाए ओपीडी में काम कर रहे है। इस पर चिकित्सक को चेतावनी देते हुए लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। इसके बाद औचक निरीक्षण के दौरान एक्सरे रुम में एक्स रे मशीन खराब पड़ी होने पर निदेशक ने नाराजगी जाहिर किया और जल्द से जल्द मशीन को ठीक कराने के लिए भी कहा। बाद में आयुष्मान योजना और डायलिसिस वार्ड का भी दौरा किया।

ऑपरेशन थिएटर में बढेंगे स्वास्थ्य कर्मी
सर्जन चिकित्सकों के कहने पर ओटी में स्टॉफ नर्स व अन्य कर्मचारियों की संख्या और बढाई जाएगी। पूर्व में चिकित्सकों का कहना था कि ओटी के लिए निपुण व योग्य कर्मचारियों को यहां से रोजाना ड्यूटी में बदलाव के कारण् सर्जरी करने में अनके परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी ड्यूटी में बदलाव न किया जाए।

अस्पताल में लापरवाही पाए जाने आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। एक्स रे मशीन को ठीक करने के लिए कहा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुविधा को मिल सके ।

  • डॉ शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं मंडल

संबंधित समाचार