नैनीताल: एनएच-74 घोटाले के मामले में तारीख पर आए पूर्व चकबंदी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। एनएच-74 घोटाले के मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचे पूर्व चकबंदी अधिकारी की हार्ट अटैक (हृदयाघात) से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पूर्व चकबंदी अधिकारी गणेश प्रसाद निरंजन हाल निवासी जमालपुर कलां हरिद्वार एनएच-74 घोटाले …

नैनीताल, अमृत विचार। एनएच-74 घोटाले के मामले में कोर्ट में तारीख पर पहुंचे पूर्व चकबंदी अधिकारी की हार्ट अटैक (हृदयाघात) से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पूर्व चकबंदी अधिकारी गणेश प्रसाद निरंजन हाल निवासी जमालपुर कलां हरिद्वार एनएच-74 घोटाले के मामले में हाईकोर्ट में तारीख अटैंड करने के लिए मंगलवार को पत्नी मुन्नी देवी के साथ नैनीताल पहुंचे थे। उनकी 18 फरवरी को हाईकोर्ट में तारीख थी।

मंगलवार की दोपहर को नैनीताल पहुंचने के बाद वह होटल में पहुंचे और खाना खाया। जब रात को होटल कर्मचारियों ने खाने के लिए पूछा तो उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए भोजन करने से इंकार कर दिया। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि रात को करीब 10 बजे उनकी तबीयत खराब हुई तो उनके इलाज की चल रही दवाइयां दे दीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। एक-डेढ़ घंटे बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। इस पर उनकी पत्नी ने होटल स्टाफ से मदद मांगी। होटल स्टाफ उनको बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. सुतांशु शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदयाघात से मौत होना लग रही है, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सटीक कारणों का पता चलेगा।

संबंधित समाचार