सितारगंज: राजीव गांधी आवास योजना की लाभार्थी ने एसडीएम पर गुमराह करने का लगाया आरोप
सितारगंज, अमृत विचार। नगर पालिका क्षेत्र में बने राजीव गांधी आवासों की जांच के दौरान भुगतान रुकने से लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भुगतान संबंधी जानकारी लेने नगर पालिका पहुंची महिला लाभार्थी जुबैदा पत्नी रफीक अहमद वार्ड 10 ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उसने पालिका अध्यक्ष …
सितारगंज, अमृत विचार। नगर पालिका क्षेत्र में बने राजीव गांधी आवासों की जांच के दौरान भुगतान रुकने से लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भुगतान संबंधी जानकारी लेने नगर पालिका पहुंची महिला लाभार्थी जुबैदा पत्नी रफीक अहमद वार्ड 10 ने अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उसने पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, ईओ सरिता राणा को लिखित पत्र देकर बताया कि राजीव गांधी आवास योजना के अंतर्गत उसे मकान आवंटित हुआ था।
मकान के निर्माण के लिए उसने अपने जेवर गिरवी रखकर सामग्री की खरीद की थी। उसने बताया कि उसका मकान लेंटर तक पूर्ण करा लिया गया है, परंतु विभाग द्वारा भुगतान न किए जाने के कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि उस पर नगर के कई सप्लायर के साथ ही ठेकेदारों का कर्ज हो गया है। जिस पर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका की जांच के दौरान भवनों की सभी पत्रावली उप जिलाधिकारी कार्यालय में जमा होने की बात की गई। उसने उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा पर लाभार्थियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
राजीव गांधी आवास योजना में ठेकेदारी प्रथा की चर्चाओं पर अब विराम लगता नजर आ रहा है। बुधवार को महिला लाभार्थी जुबैदा ने स्पष्ट किया कि उसने स्वयं अपना मकान बनवाया है। गौरतलब है कि इस आवास योजना में ठेकेदारी प्रथा से काम होना भी जांच के मुख्य बिंदुओं में शामिल है।
