बरेली: किसान 18 फरवरी को जंक्शन पर ट्रेन रोकने की कर सकते हैं कोशिश, अलर्ट
अमृत विचार, बरेली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गुरुवार को रेल रोको अभियान का आवाह्न किया गया है। बरेली में भी इसको लेकर अलर्ट जारी है। आरपीएफ जीआरपी को सूचना मिली है कि बरेली में भी किसानों के समर्थन में किसान संगठन ट्रेन रोक सकते है। देर रात तक आरपीएफ और जीआरपी …
अमृत विचार, बरेली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर गुरुवार को रेल रोको अभियान का आवाह्न किया गया है। बरेली में भी इसको लेकर अलर्ट जारी है। आरपीएफ जीआरपी को सूचना मिली है कि बरेली में भी किसानों के समर्थन में किसान संगठन ट्रेन रोक सकते है।
देर रात तक आरपीएफ और जीआरपी इस बारे में बैठक कर योजना बनाते रहे। जीआरपी ने सिविल पुलिस से अतिरिक्त फोर्स भी मांगी है। बरेली में चार जगहों पर रेल को रोकने की कोशिश की जा सकती है।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक किसान बरेली जंक्शन, पितांबरपुर, बिलपुर, आंवला, बहेड़ी व नगरिया सादात पर ट्रेन रोको अभियान के तहत योजना बना रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने इसके लिए बैठक कर योजना बनाई है कि जंक्शन में केवल एक प्रवेश द्वार से ही अंदर व बाहर जाने की व्यवस्था होगी। जबकि अन्य सभी प्रवेश द्वार को देर रात बंद कर दिया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन शिशौदिया का कहना है कि गुरुवार सुबह से ही जवान तैनात रहेंगे। ट्रेन रोकने वालों की वीडियोग्राफी करा मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी पटरी पर नहीं आने दिया जाएगा। अलर्ट को लेकर जवानों ने रात में ही चैकिंग अभियान भी चलाया।
प्रशर्दन के समय तीन ट्रेनें होगी प्रभावित
मिली सूचना के मुताबिक किसान संगठनों ने प्रदर्शन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा है। जंक्शन से इस बीच 02369 कुंभ स्पेशल, 05075 त्रिवेणी स्पेशल, 02332 हिमगिरी स्पेशल तीन ट्रेनों का ठहराव है। प्रदर्शन हुआ तो यह सभी ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसी के साथ कई मालगाड़ियां भी प्रभावित होंगी।
