हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंकना चाहा तो पुलिस ने की यह कार्रवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दौरा है। कांग्रेस के लोगों ने धरना प्रर्दशन शुरु कर दिया है। कांग्रेस के नेता बुद्ध पार्क में धरना पदर्शन,सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी पुलिस ने सरकार के खिलाफ पदर्शन, नारेबाजी करने से रोक लिया। जिसमें कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का दौरा है। कांग्रेस के लोगों ने धरना प्रर्दशन शुरु कर दिया है। कांग्रेस के नेता बुद्ध पार्क में धरना पदर्शन,सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी पुलिस ने सरकार के खिलाफ पदर्शन, नारेबाजी करने से रोक लिया।
जिसमें कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में इकट्ठे हुए, यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंकने की कोशिश की। मगर मौके पर पार्क में मौजूद पुलिस ने सीएम का पुतला छीन लिया।
इस बीच पुतला छीनने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई बाद में पुलिस सीएम का पुतला छीन कर ले गई। इसको लेकर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोध करने वालों के खिलाफ गलत कार्रवाई कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
