हल्द्वानी: टाई ब्रेकर में उत्तरकाशी की अदिति ने पलट दी बाजी, नैनीताल को 2-1 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान नैनीताल और उत्तरकाशी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। टाई ब्रेकर में उत्तरकाशी की अदिति ने बाजी पलट दी और उत्तरकाशी की टीम ने नैनीताल को 2-1 से हराया। खेल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस दौरान नैनीताल और उत्तरकाशी की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। टाई ब्रेकर में उत्तरकाशी की अदिति ने बाजी पलट दी और उत्तरकाशी की टीम ने नैनीताल को 2-1 से हराया।

खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के सौजन्य से जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी की ओर से राज्य स्तरीय ओपन बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने मुख्य अतिथि डॉ. रौतेला को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

गुरुवार को फाइनल मैच नैनीताल और उत्तरकाशी की टीम के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल की कनिष्का ने पहले हॉफ में एक गोल दागा और उत्तरकाशी की ओर से प्रदा ने भी एक गोल दाग कर मैच टाई करा दिया। इसके बाद टाई ब्रेकर में उत्तरकाशी की अदिति ने 1-0 से बढ़त दिलाकर 2-1 से विजेता का खिताब जीत लिया। निर्णायक की भूमिका में राकेश रावत, शिवा, दीपक और अखिलेश मंडल रहे। इस अवसर पर उत्तराखंड फुटबॉल संघ सचिव आरिफ अली, जीवन सिंह बिष्ट, तनवीर, नीरज पांडे, प्रियंका रावत, सलीम, हेमा, निकिता, नवीन पंत पूनम मेहता, विरेंद्र सिंह, हेमलता मेहता समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार