श्रीनगर: आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद, CCTV में एके-47 के साथ दिखा आतंकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार दोपहर को आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी। पुलिस ने बताया कि गोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी …

श्रीनगर। श्रीनगर में उच्च सुरक्षा वाले हवाईअड्डा मार्ग पर बघत इलाके में शुक्रवार दोपहर को आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को बेहद करीब से गोली मारी। पुलिस ने बताया कि गोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इस आतंकी हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक आतंकी एके-47 लेकर घात लगाते हुए दिख रहा है। आतंकी मार्केट के बीच में नजर आ रहा है और उसके हाथ में एके-47 दिखाई दे रही है।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में शहर में यह दूसरा हमला है। इससे पहले आतंकवादियों ने बुधवार को शहर के उच्च सुरक्षा वाले दूरगंगा इलाके में एक रेस्तरां मालिक और उसके बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया था। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब विभिन्न देशों से राजनयिकों के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू कश्मीर में स्थिति के आकलन के लिए बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया।

संबंधित समाचार