अल्मोड़ा: गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जोशीखोला आर्य कन्या इंटर कालेज व जीआई से निकट गुलदारों की आवाजाही से लोगो‍ं में‍ डर का माहौल  है। शाम के समय दो गुलदार रिहायशी इलाकों के आस-पास देखे गये।  नागरिकों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन विभाग के कार्यालय में जाकर गुलदारों को शीघ्र …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जोशीखोला आर्य कन्या इंटर कालेज व जीआई से निकट गुलदारों की आवाजाही से लोगो‍ं में‍ डर का माहौल  है। शाम के समय दो गुलदार रिहायशी इलाकों के आस-पास देखे गये।  नागरिकों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में वन विभाग के कार्यालय में जाकर गुलदारों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

साथ ही सांकेतिक रूप से कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया। चेतावनी दी कि यदि  इन गुलदारों को पकड़ने के प्रयास नही किये तो आंदोलन किया जाएगा।

गुलदारों की दहशत के चलते लोगों का घर से बाहर अकेले निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह ट्यूशन इत्यादि के लिए जाने वाले बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। रेंजर संचिता वर्मा ने भरोसा दिलाया कि कल तक वहां गुलदारों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।

संबंधित समाचार