बाराबंकी: मजदूरी करने गए युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मजदूरी करने गये युवक का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर दो दिनो पूर्व हुई मारपीट के दौरान मिली धमकी के आधार हत्या का आरोप लगाया है। उक्त झगड़े के आधार पर मृतक के भाई ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन सुबह …

बाराबंकी। मजदूरी करने गये युवक का शव शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर दो दिनो पूर्व हुई मारपीट के दौरान मिली धमकी के आधार हत्या का आरोप लगाया है। उक्त झगड़े के आधार पर मृतक के भाई ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन सुबह मजदूरी के लिये निकले थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बहादुर नयी बस्ती निवासी अब्दुल अली उर्फ़ दुल्ली (35) पुत्र मोहर्रम अली का शव मालगोदाम के निकट रेलवे ट्रैक पर जीआरपी ने बरामद किया।

परिजनों द्वारा शिनाख्त किये जाते ही हत्या की बात कही गयी। मृतक के बड़े भाई इरफान और मां हसीना ने अपने पड़ोसी परिवार के नासिर, गोलू, कलीम, रानी व इसरार पर अब्दुल की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की मां ने अपने शरीर पर लाठी डंडो की चोट दिखाते हुए कहा कि दो दिन पूर्व पालतू पशु और छत से गुजरे बिजली के तार को लेकर पड़ोसी वकील और रानी से झगड़ा हुआ था। सभी लोगों ने उनके परिवार के लोगों को लाठी डंडो से घर में घुस कर पीटा था।

उन सभी ने पीटने के दौरान जान से मरने की धमकी भी दी थी, जिसकी लिखित शिकायत जहांगीराबाद थाना में हसीना द्वारा दी गयी थी। मृतक के परिजनो का कहना है की अगर पुलिस शिकायत को गंभीरता से लेती, तो आज अब्दुल जीवित होता।

वहीं पुलिस का कहना है कि शव के पास किसी प्रकार का ट्रेन टिकट नहीं मिला है, सम्भवतः ट्रेन पर चढ़ते समय अब्दुल दुर्घटना का शिकार हो गया। विवेचना जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार