हल्द्वानी: मैं देश का “पहला मुख्यमंत्री हूं जो अपनी घोषणाओं की खुद समीक्षा करता हूं” – सीएम
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मैं देश का पहला मुख्यमंत्री हूं जो अपनी की हुई घोषणाओं की समीक्षा करता हूं । जनता को लाभ पहुंचाने के लिए घोषणाओं की समयबद्ध मॉनीटरिंग करना भी जरूरी है। इसके परिणाम अच्छे आते हैं। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो शिथिलता आ जाती है और लापरवाही …
हल्द्वानी,अमृत विचार। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मैं देश का पहला मुख्यमंत्री हूं जो अपनी की हुई घोषणाओं की समीक्षा करता हूं । जनता को लाभ पहुंचाने के लिए घोषणाओं की समयबद्ध मॉनीटरिंग करना भी जरूरी है। इसके परिणाम अच्छे आते हैं। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो शिथिलता आ जाती है और लापरवाही होने लगती है। इसलिए जनपदों के प्रभारी, विभागीय मंत्री सभी समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी जनपद भ्रमण के दौरान अन्य विकास योजनाओं के साथ घोषणाओं की समीक्षा करता हूं।
यह समीक्षा का ही परिणाम है कि पहली बार जिला योजना में 100 प्रतिशत बजट रिलीज कर दिया गया है जिसका 80 प्रतिशत खर्च कर दिया गया है। अन्य योजनाओं में भी 75-80 प्रतिशत बजट खर्च हुआ है। जबकि आम तौर पर बजट रिलीज नहीं होता और उपयोग नहीं होता है।
रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने 11 हजार किमी सड़क बनाने का रिकार्ड बनाया है। अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री ने इतनी सड़क नहीं बनाई है। विकास कार्यों में रिकार्ड बनाने पर उनका ध्यान है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र होगा और राजधानी का विकास किया जाएगा।
