हल्द्वानी: एसटीएच में और बढे़गी आईसीयू बेड की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर स्थिति में पहुंचने वालों लोगों के लिए जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल अति आवश्यक सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में आईसीयू की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज …

 हल्द्वानी,अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल में गंभीर स्थिति में पहुंचने वालों लोगों के लिए जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। गंभीर स्थिति में मरीजों को तत्काल अति आवश्यक सुविधाएं देने के लिए अस्पताल में आईसीयू की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

एसटीएच में गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने पर वैकल्पिक तौर पर अन्य यूनिटों में भर्ती कर उपचार किया जाता है। आजकल यहां रोजाना 10 से ज्यादा गंभीर मरीजों को अलग यूनिटों में भर्ती करना पड़ रहा है। वर्तमान में यहां इस इस यूनिट से लैस कुल 85 बेड अलग अलग सेक्टरों में स्थापित किए गए हैं। यहां 30 और बेड के अंर्तगत चार बेड न्यूरो से संबंधित और छह बेड गंभीर बाल रोगियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। शेष 20 बेड आईसीयू के तहत स्थापित कराए जाएंगे। कवायद को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व में मुख्यालय से पहुंचे अधिकारियों द्वारा इसके लिए पूर्ण रुप से सर्वे तैयार कर ब्यौरा शासन को भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान सत्र में इसके लिए शासन द्वारा स्वीकृति मिला जाएगी।

शासन से अनुमति मिलने पर आईसीयू बेड की संख्या में इजाफा किया जाएगा। यहां से प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है। शासन के निर्देश पर मुख्यालय की टीम द्वारा सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक यहां बेड  की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।

  • डॉ अरुण जोशी, चिकित्सा अधिकक्षक, सुशीला तिवारी अस्पताल

संबंधित समाचार