काशीपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,काशीपुर। सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अमरोहा और हाल मोहल्ला गौतम नगर काशीपुर निवासी सुभाष चंद्र …

अमृत विचार,काशीपुर। सड़क हादसे में शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अमरोहा और हाल मोहल्ला गौतम नगर काशीपुर निवासी सुभाष चंद्र शर्मा (51) पुत्र राम प्रसाद शर्मा की कुंडा थाना क्षेत्र में हरियावाला चौक के पास फेब्रिकेशन वर्कशॉप है। बीती शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे वह प्रतिष्ठान से बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेंटर के पास अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने तेजी व लापरवाही से बाइक सवार सुभाष चंद्र को टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। साथ ही लावारिस हालत में घटनास्थल के पास खड़ी कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।मृतक परिजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व तक मृतक सुभाष मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में बतौर एजीएम कार्यरत था।

संबंधित समाचार