रानीखेत: पूर्णागिरी और पाटी के 1218 युवाओं ने लगाई दौड़, 307 पहुंचे अगले चक्र में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत,अमृत विचार। सेना की ओपन भर्ती रैली के तहत रविवार को और पूर्णागिरी और पाटी तहसील के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुल 1218 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें से 307 युवक दौड़ में सफल रहे। बता दें कि एआरओ …

रानीखेत,अमृत विचार। सेना की ओपन भर्ती रैली के तहत रविवार को और पूर्णागिरी और पाटी तहसील के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुल 1218 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें से 307 युवक दौड़ में सफल रहे। बता दें कि एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से आयोजित यह भर्ती रैली 10 मार्च तक आयोजित होगी। कुमाऊं के सभी छह जिलों के युवकों को सेना में जाकर देश सेवा का मौका मिलेगा।

भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। केआरसी, और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। बता दें कि रैली का समय समय पर सेना के उच्चाधिकारी भी निरीक्षण कर रहे हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम भी नियमित रूप से गश्त कर रही है।

संबंधित समाचार